Home About Articles Properties RERA Projects LDA Schemes Market Updates
आईटी सिटी लखनऊ 2026: LDA लॉटरी, 11 गाँव, धारा-11 और ताज़ा अपडेट
Updated: Oct 15, 2026 7 min read LDA Scheme Guide All Articles

आईटी सिटी लखनऊ 2026: LDA लॉटरी, 11 गाँव, धारा-11 और ताज़ा अपडेट

Read in English
1,054 हेक्टेयर≈ 2,600 एकड़ (LDA)
2,197प्लॉट किसानों को (4 लॉटरी)
11 गाँवमोहनलालगंज तहसील
25%ज़मीन प्लॉट बनकर वापस
धारा-11खरीद-बिक्री पर रोक

लखनऊ में एक ऐसा शहर बन रहा है जहाँ काम के लिए बाहर नहीं जाना होगा। घर से निकलो, पाँच मिनट में ऑफिस। बच्चे को पास के स्कूल में छोड़ो। शाम को पार्क में टहलो। सब कुछ एक ही जगह।

यही है LDA की IT City योजना। सुलतानपुर रोड पर, मोहनलालगंज तहसील के 11 गाँवों की ज़मीन पर, लैंड पूलिंग से बन रहा एक नया शहर। LDA उपाध्यक्ष के अनुसार पूरी योजना 1,054 हेक्टेयर (लगभग 2,600 एकड़ / 4,200 बीघा) की है (अमर उजाला)। कुछ खबरों में इसे 3,500 एकड़ तक बताया गया है।

इस ब्लॉग में सब मिलेगा — प्लॉट का साइज़ वर्ग फुट में, कौन से 11 गाँव इसमें आ रहे हैं, मार्च 2026 की लॉटरी की पूरी कहानी, और सबसे ज़रूरी सवाल — क्या आपको यहाँ पैसा लगाना चाहिए?

🔴 ताज़ा अपडेट — 14 अक्टूबर 2026 को जाँचा गया

  • 12 अक्टूबर 2026 — चौथी लॉटरी: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हॉल में 534 किसानों को 800 विकसित प्लॉट मिले। इसमें वे किसान शामिल थे जिन्होंने 31 अगस्त 2026 तक LDA को ज़मीन दी। साइज़: 288 वर्ग मी. (327 प्लॉट), 200 (59), 162 (57), 128 (87), 72 (118) और 35 वर्ग मी. (152)। पहले तीन चरणों में 931 किसानों को 1,397 प्लॉट मिल चुके थे — यानी अब तक कुल 2,197 प्लॉट। पर्चियाँ किसानों ने खुद निकालीं और लॉटरी YouTube पर लाइव दिखाई गई। (ETV भारत)
  • 6 अक्टूबर 2026 — 300 हेक्टेयर का अधिग्रहण: करीब एक साल से लैंड पूलिंग चल रही है, फिर भी लगभग 300 हेक्टेयर निजी ज़मीन नहीं मिली। अब LDA इसका अधिग्रहण करेगा — गाँव की ज़मीन पर सर्किल रेट का 4 गुना और शहरी ज़मीन पर 2 गुना मुआवज़ा। कुल 1,054 हेक्टेयर में से करीब 500 हेक्टेयर लैंड पूलिंग से मिल चुकी है; 200 हेक्टेयर ग्राम समाज की ज़मीन है। (अमर उजाला)
  • आम लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन: 5 अगस्त को LDA ने कहा था कि किसानों की लॉटरी के बाद आम लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन खोला जाएगा (अमर उजाला)। 14 अक्टूबर तक हमें इसके शुरू होने की खबर नहीं मिली है। अपडेट के लिए ldalucknow.in देखते रहें।
  • 6 जून 2026 — ज़मीन की खरीद-बिक्री पर रोक: IT City के Phase-1 (686.66 हेक्टेयर) पर भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 की धारा-11 लागू हुई। बक्कास, सोनई कंजेहरा, सिकंदरपुर अमोलिया, सिद्धपुरा, परेहता, पहाड़नगर टिकरिया, राकिबाबाद, मोहारी खुर्द, खुजौली और भटवारा में अब DM की लिखित अनुमति के बिना खरीद, बिक्री या रजिस्ट्री गैर-कानूनी है। (ETV भारत)
  • 22 मई 2026 — दूसरी लॉटरी: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के प्लूटो सभागार में लैंड पूलिंग वाले किसानों को 415 प्लॉट मिले।
  • 9-10 मार्च 2026 — योजना लॉन्च, पहली लॉटरी: 549 प्लॉट सेक्टर 15, 16, 17, 18 और 30 में, 35 से 288 वर्ग मी. तक के 6 साइज़ में। LDA ज़मीन मुफ्त लेता है और 25% ज़मीन विकसित प्लॉट बनाकर लौटाता है। (अमर उजाला)

📋 इस ब्लॉग में क्या-क्या है

IT City है क्या बला?

सीधे समझें — LDA की IT City योजना सुलतानपुर रोड पर, शहीद पथ और किसान पथ के बीच, मोहनलालगंज तहसील के 11 गाँवों की ज़मीन पर बन रही है। यहाँ LDA ज़बरदस्ती ज़मीन नहीं ले रहा — लैंड पूलिंग से किसान खुद ज़मीन देते हैं और बदले में 25% ज़मीन विकसित प्लॉट के रूप में वापस पाते हैं।

योजना में 31 सेक्टर हैं — रहने के प्लॉट, सड़कें, पार्क और कमर्शियल हिस्से। अब तक चार लॉटरी में किसानों को 2,197 प्लॉट मिल चुके हैं। आम लोगों के लिए प्लॉट की स्कीम अभी आनी है।

⚠️ ध्यान दें — "IT City" नाम के दो अलग प्रोजेक्ट हैं

  • HCL IT City (चक गंजरिया / CG City): सुलतानपुर रोड पर 100 एकड़ का IT SEZ, जिसे HCL Technologies बना रही है। इसका शिलान्यास 15 अक्टूबर 2014 को हुआ था। अनुमानित निवेश ₹1,500 करोड़, 25,000 सीधी और लगभग 50,000 अप्रत्यक्ष नौकरियाँ। IIIT लखनऊ इसी के पास है। (IIIT लखनऊ)
  • LDA IT City योजना (यह लेख): 2026 में लॉन्च हुई LDA की लैंड पूलिंग टाउनशिप — प्लॉट, सेक्टर और लॉटरी इसी की हैं।
  • HCL, SEZ, IIIT और मेदांता अस्पताल LDA IT City योजना का हिस्सा नहीं हैं — ये उसी सुलतानपुर रोड पर पास में हैं। कोई एजेंट "HCL वाली IT City का प्लॉट" बेचे, तो पहले LDA से योजना और सेक्टर की पुष्टि करें।
कहाँ है IT City और पहुँचना कितना आसान है?

सुलतानपुर रोड (NH-731) — यूपी का सबसे तेज़ी से बढ़ता कॉरिडोर। एयरपोर्ट पास, एक्सप्रेसवे पास, मॉल पास। और अभी भी बड़े प्लॉट वाजिब दाम पर मिल रहे हैं।

सुलतानपुर रोड के बारे में हमारी पूरी गाइड — सुलतानपुर रोड क्यों बन रहा है लखनऊ का अगला बड़ा हॉटस्पॉट →

📍 IT City से कितनी देर में कहाँ?

  • चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट — ~15 मिनट, अमर शहीद पथ से
  • Phoenix Palassio Mall — बगल में, लखनऊ का सबसे बड़ा मॉल
  • इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम — ठीक पास में
  • शहीद पथ और गोमती नगर एक्सटेंशन — सीधा कनेक्शन
  • हज़रतगंज — ~20-25 मिनट
  • अमूल डेयरी प्लांट के सामने — ढूँढना आसान लैंडमार्क
  • Pintail Park City (200 एकड़ का प्रोजेक्ट) — पड़ोस में
  • मोहनलालगंज — नज़दीक, खुद भी तेज़ी से बढ़ रहा है

मोहनलालगंज के बारे में पढ़ें — मोहनलालगंज: 2026 का सबसे अच्छा निवेश वाला इलाका →

कौन से 11 गाँव IT City में आ रहे हैं?

IT City की ज़मीन मोहनलालगंज तहसील के 11 गाँवों से आ रही है (अमर उजाला)। जून 2026 से इनमें से 10 गाँवों पर धारा-11 लागू है — DM की लिखित अनुमति के बिना ज़मीन की खरीद-बिक्री नहीं हो सकती। आपकी ज़मीन इनमें है तो पहले पूरी जानकारी लें, फिर कोई कदम उठाएँ।

राकिबाबादसोनई कंजेहरामोहारी कलांभटवारामोहरीखुर्दसिकंदरपुर अमोलियाबक्कसपहाड़नगर टिकरियासिद्धपुरापरहेताखुजाइली

⚠️ इन गाँवों में ज़मीन है तो ये जानना ज़रूरी है

  • धारा-11 लागू है — DM की लिखित अनुमति के बिना ज़मीन बेचना, खरीदना या रजिस्ट्री गैर-कानूनी है
  • 31 जनवरी 2026 तक एग्रीमेंट वालों को पहली लॉटरी में और 31 अगस्त 2026 तक वालों को चौथी लॉटरी में प्लॉट मिला
  • जो ज़मीन लैंड पूलिंग में नहीं आई, उसका अधिग्रहण होगा — गाँव की ज़मीन पर सर्किल रेट का 4 गुना मुआवज़ा (अक्टूबर 2026)
  • LDA आपको ज़मीन का 25% हिस्सा पक्का प्लॉट बनाकर वापस देगा
  • खेती की ज़मीन है तो पहले आवासीय में बदलवाना होगा

ज़मीन की श्रेणी बदलवानी है? — लखनऊ में कृषि भूमि को आवासीय में कैसे बदलें →

कहाँ क्या बनेगा?

नीचे पहले LDA IT City योजना की जानकारी है, फिर पास के CG City (चक गंजरिया) के प्रोजेक्ट — ताकि दोनों में फर्क साफ रहे।

क्या बनेगाकितनी ज़मीन (एकड़)कितनी ज़मीन (बीघा)क्या होगा वहाँ
LDA IT City योजना (लैंड पूलिंग, मोहनलालगंज)
पूरी योजना~2,600 (1,054 हेक्टेयर)~4,20011 गाँवों की ज़मीन, 31 सेक्टर
Phase-1 (धारा-11 में अधिसूचित)~1,697 (686.66 हेक्टेयर)~2,73510 गाँव — खरीद-बिक्री पर रोक
आवासीय सेक्टरमल्टी-सेक्टर—35 से 288 वर्ग मी. के प्लॉट; अब तक किसानों को 2,197 प्लॉट
पास में — CG City (चक गंजरिया), अलग प्रोजेक्ट
HCL IT City (SEZ)100~161HCL IT पार्क, स्किल सेंटर
CG City CBDनीलामी—दुकानें, होटल, कन्वेंशन सेंटर
शिक्षा——IIIT लखनऊ
हेल्थकेयर——मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल

पास के CG City में कमर्शियल प्लॉट की नीलामी में बड़े निवेशक पहले ही कूद चुके हैं। 2024 में LDA ने ₹675 करोड़ के कमर्शियल प्लॉट बेचे। एक अकेला प्लॉट (CP-04) ₹180 करोड़ में बिका। इससे अंदाज़ा लगाइए माँग कितनी है।

पास का HCL IT City और SEZ — आपके लिए क्या मतलब?

साफ बात: HCL और SEZ, LDA की IT City योजना का हिस्सा नहीं हैं। ये पास के HCL IT City (चक गंजरिया) से जुड़े हैं, जो उसी सुलतानपुर रोड पर है। फिर भी इनका असर पूरे इलाके पर पड़ता है — इसलिए नीचे समझिए कि HCL और SEZ का मतलब क्या है।

HCL क्यों खास है?

HCL भारत की टॉप-3 IT कंपनी है, Fortune 500 में नाम है। जब HCL किसी जगह आता है तो उसके साथ उसके vendors, clients और partner companies भी आती हैं। एक HCL के आने से दर्जनों कंपनियाँ खिंच सकती हैं।

🤝 HCL IT City में क्या लाएगी?

  • इंटरनेशनल लेवल का IT पार्क — देसी नहीं, ग्लोबल स्टैंडर्ड
  • HCL के नेटवर्क से और Fortune 500 कंपनियाँ आएंगी
  • लखनऊ में बेस बनाने की सोच रहीं कंपनियों को ठोस वजह मिलेगी
  • हाई-टेक स्किल सेंटर — हर साल 5,000 लोगों को ट्रेनिंग
  • "Walk to Work" कैंपस — घर और ऑफिस एक ही जगह

SEZ का मतलब क्या है?

Special Economic Zone — जहाँ IT कंपनियों को सरकार टैक्स में भारी छूट देती है। नतीजा? ज़्यादा कंपनियाँ आएंगी, ज़्यादा नौकरियाँ होंगी, ज़्यादा लोग रहने आएंगे — और ज़मीन की कीमत बढ़ेगी।

💰 SEZ में IT कंपनियों को क्या-क्या मिलता है?

  • पहले 5 साल — 100% इनकम टैक्स माफ
  • अगले 5 साल — 50% इनकम टैक्स माफ
  • मशीनरी और उपकरणों पर कस्टम ड्यूटी नहीं
  • IT सर्विसेज़ पर GST में राहत
  • सिंगल विंडो से सभी मंज़ूरियाँ — कम झंझट, कम वक्त

शुरू से अब तक — IT City की पूरी कहानी

कब क्या हुआ — एक-एक तारीख के साथ।

✓
हो चुका
2023 से पहले
CG City मास्टर प्लान को हरी झंडी
यूपी सरकार ने सुलतानपुर रोड पर CG City का मास्टर प्लान तैयार किया। LDA की IT City योजना इसके पास, इसी सुलतानपुर रोड पर, एक अलग लैंड पूलिंग योजना के रूप में बन रही है।
✓
हो चुका
सितंबर 2023
लखनऊ मेट्रो ने CG City में 86 एकड़ (≈ 138 बीघा) बेचे
नीलामी खूब सफल रही। बड़े निवेशकों ने सुलतानपुर रोड में भरोसा दिखाया — पहली बड़ी निशानी।
✓
हो चुका
नवंबर 2023
LDA की पहली कमर्शियल नीलामी — ₹425 करोड़
CG City में LDA की पहली नीलामी में ₹425 करोड़ आए। बाज़ार तैयार था, यह साफ हो गया।
✓
हो चुका
2024 की शुरुआत
दूसरी नीलामी — ₹675 करोड़, एक प्लॉट ₹180 करोड़ में
CG City CBD की नीलामी में बोलियाँ और ऊँची गईं। CP-04 प्लॉट ₹180 करोड़ में बिका। LDA ने ₹2,500 करोड़+ की प्रॉपर्टी का ई-ऑक्शन पोर्टल भी शुरू किया।
✓
हो चुका
अगस्त 2024
LDA ने 9,000+ प्लॉट देने का ऐलान किया
LDA और UP आवास विकास परिषद मिलकर 13,000+ प्लॉट देंगे। LDA का हिस्सा — IT City, Wellness City समेत सुलतानपुर रोड पर ~9,000 प्लॉट।
✓
हो चुका
18 फरवरी 2025
आधिकारिक टेंडर — CM सलाहकार का ऐलान
LDA ने IT City का टेंडर जारी किया। अवनीश अवस्थी ने X पर कहा — अप्रैल 2025 से काम शुरू। टेंडर की आखिरी तारीख 5 मार्च 2025।
✓
हो चुका
अप्रैल 2025
ज़मीन पर काम शुरू
सड़क बनाना, प्लॉटिंग और बाकी इंफ्रास्ट्रक्चर का काम सुलतानपुर रोड पर शुरू हो गया।
✓
हो चुका
31 जनवरी 2026
लैंड पूलिंग की आखिरी तारीख
इस तारीख तक LDA से एग्रीमेंट करने वाले किसान Phase 1 लॉटरी के लिए पात्र।
🔴
हो चुका — मार्च 2026
9-10 मार्च 2026
IT City लॉन्च — 549 प्लॉट बाँटे गए, सब लाइव
लॉटरी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स ऑडिटोरियम में 10 मार्च सुबह 10 बजे। LDA YouTube पर लाइव-स्ट्रीम। सेक्टर 15, 16, 17, 18 और 30 में किसानों को 549 प्लॉट मिले।
⏳
आगे आएगा
2026 के बाद
आम लोगों के लिए प्लॉट स्कीम
मार्च से 12 अक्टूबर 2026 तक की चारों लॉटरी किसानों के लिए थीं। LDA ने कहा है कि इसके बाद आम लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन खुलेगा — तारीख अभी घोषित नहीं हुई।

IT City की लॉटरी जीत चुके हैं? तो यह पढ़ें — LDA का प्लॉट मिला — अब आगे क्या करें →

LDA IT City — आधिकारिक संशोधित Master Plan

LDA द्वारा जारी आधिकारिक layout map — सभी sectors, plot locations, green belt, सड़कें और zone boundaries दिखाता है।

LDA IT City लखनऊ का सेक्टर मैप — गूगल मैप पर सेक्टर 1 से 31, किसान पथ और नगराम रोड के बीच, सुलतानपुर रोड के पास
📍 गूगल मैप पर IT City के सेक्टर 1–31, आसपास के गाँव, किसान पथ (आउटर रिंग रोड), सुलतानपुर रोड (NH-731) और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे। बड़ा देखने के लिए मैप पर टैप करें। Map data © Google.

प्लॉट के साइज़ और सेक्टर

10 मार्च 2026 की लॉटरी में छह साइज़ के प्लॉट थे। 12 अक्टूबर की लॉटरी में 162 वर्ग मी. (≈ 1,744 वर्ग फुट) का साइज़ भी था। वर्ग मीटर और वर्ग फुट दोनों में देखें:

35 वर्ग मी.≈ 377 वर्ग फुटEWS
45 वर्ग मी.≈ 484 वर्ग फुटLIG
72 वर्ग मी.≈ 775 वर्ग फुटMIG-A
128 वर्ग मी.≈ 1,378 वर्ग फुटMIG-B
200 वर्ग मी.≈ 2,153 वर्ग फुटHIG
288 वर्ग मी.≈ 3,100 वर्ग फुटप्रीमियम
सेक्टरक्या है वहाँहाल
सेक्टर 15आवासीय — लैंड पूलिंग✅ प्लॉट मिले (10 मार्च)
सेक्टर 16आवासीय — लैंड पूलिंग✅ प्लॉट मिले (10 मार्च)
सेक्टर 17आवासीय — लैंड पूलिंग✅ प्लॉट मिले (10 मार्च)
सेक्टर 18आवासीय — लैंड पूलिंग✅ प्लॉट मिले (10 मार्च)
सेक्टर 30आवासीय — लैंड पूलिंग✅ प्लॉट मिले (10 मार्च)
IT/ITeS ज़ोनHCL IT पार्क, डेटा सेंटर🔧 काम जारी
CG City CBDदुकानें, होटल🏦 नीलामी जारी

किसी LDA प्लॉट की जाँच करनी हो — लखनऊ की 241 अवैध कॉलोनियों की लिस्ट →

किसानों को क्या मिला? लैंड पूलिंग का पूरा हिसाब

यहाँ ज़बरदस्ती ज़मीन नहीं ली गई। लैंड पूलिंग पॉलिसी — जो सरकारी सर्कल रेट से कहीं बेहतर सौदा है।

किसान ज़मीन देता है LDA को। LDA उसे विकसित करता है — सड़क, पानी, बिजली सब। फिर किसान को उसी ज़मीन का 25% वापस मिलता है — पक्के विकसित प्लॉट के रूप में। नकद नहीं, असली संपत्ति।

🌾 लैंड पूलिंग कैसे काम करती है — कदम दर कदम

  • किसान खुशी से LDA के साथ एग्रीमेंट साइन करता है
  • LDA ज़मीन पर सड़क, पानी, सीवर, पार्क, बिजली सब बनाता है
  • किसान को दी गई ज़मीन का 25% विकसित आवासीय प्लॉट के रूप में वापस
  • पारदर्शी लॉटरी — सबके साथ बराबरी का सलूक
  • 31 जनवरी 2026 तक एग्रीमेंट → Phase 1 लॉटरी में शामिल
  • Phase 1 में 549 प्लॉट मिले — सेक्टर 15, 16, 17, 18, 30 में; चार लॉटरी में अब तक कुल 2,197 प्लॉट
  • जो किसान 25% से ज़्यादा प्लॉट लेते हैं, वे अतिरिक्त हिस्से का पैसा LDA की तय दर पर देते हैं
  • IT City सेक्टर का विकसित प्लॉट कच्ची खेती ज़मीन से कई गुना ज़्यादा कीमती

ज़मीन की कैटेगरी बदलवानी है? — खेती की ज़मीन को आवासीय में कैसे बदलें →

LDA और ज़िला पंचायत में फर्क? — LDA बनाम ज़िला पंचायत — कौन सा प्लॉट लें? →

स्कूल, अस्पताल और बाकी — IT City में क्या-क्या होगा?

IT City की सबसे अच्छी बात — पहले सुविधाएँ, फिर घर। बाद में नहीं बनेगा सब, पहले से ही बन रहा है।

🏗️ बुनियादी सुविधाएँ

  • चौड़ी सड़कें — मेडियन और फुटपाथ के साथ, जाम से छुटकारा
  • भूमिगत बिजली — ऊपर से कोई तार नहीं दिखेगा
  • 24×7 सोलर LED लाइटिंग — बैकअप के साथ
  • अलग पेयजल सप्लाई — सिर्फ इस टाउनशिप के लिए
  • ZLD सीवेज सिस्टम — पानी बर्बाद नहीं होगा
  • रेनवॉटर हार्वेस्टिंग — पूरे टाउनशिप में
  • CCTV — हर एंट्री-एग्ज़िट पर
  • ऑप्टिक फाइबर रेडी — हाई-स्पीड इंटरनेट के लिए तैयार

🎓 पढ़ाई के लिए

  • IIIT लखनऊ — नेशनल लेवल का टेक्निकल इंस्टीट्यूशन, यहीं होगा
  • EduTech City कैंपस — होस्टल और फैकल्टी आवास के साथ
  • K-12 स्कूल और डिग्री कॉलेज — हर तबके के लिए
  • स्किल डेवलपमेंट सेंटर — हर साल ~5,000 लोगों को ट्रेनिंग

🏥 सेहत के लिए

  • मेदांता-अवध सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल — CG City का सबसे बड़ा हेल्थ एंकर
  • सुलतानपुर रोड पर कैंसर इंस्टीट्यूट — पहले से चालू
  • कमर्शियल ज़ोन में क्लीनिक और डायग्नोस्टिक सेंटर

🌳 हरियाली — 130+ एकड़ (≈ 210 बीघा) सिर्फ पार्क

  • पार्क, बगीचे, जॉगिंग और वॉकिंग ट्रैक
  • पेड़-पौधों से सजी सड़कें
  • देसी पेड़ — कम पानी, ज़्यादा हरियाली

तो क्या IT City के पास पैसा लगाना चाहिए?

IT City सुलतानपुर रोड के उस हिस्से में है जहाँ LDA की वेलनेस सिटी, शहीद पथ, किसान पथ और एयरपोर्ट — सब पास हैं। सवाल यह है कि आप कितने साल रुक सकते हैं।

लखनऊ का रियल एस्टेट 2026-27 में कहाँ जाएगा — पूरी रिपोर्ट पढ़ें →

✅ निवेश क्यों सही हो सकता है

  • पास में HCL IT City (SEZ) — IT कर्मचारियों से किराये की माँग
  • एयरपोर्ट 15 मिनट — बड़ा फायदा
  • सरकार की पीठ पर हाथ — जोखिम कम
  • सुलतानपुर रोड = नया गोमती नगर एक्सटेंशन
  • पब्लिक सेल से पहले एंट्री — कम कीमत पर मौका
  • IIIT लखनऊ, मेदांता अस्पताल और HCL IT City — सब इसी सुलतानपुर रोड पर

⚠️ इन बातों का ध्यान रखें

  • बड़े सरकारी प्रोजेक्ट में देरी आम बात है
  • आम लोगों के लिए प्लॉट की कीमत अभी घोषित नहीं
  • करीब 300 हेक्टेयर ज़मीन का अधिग्रहण अभी बाकी (अक्टूबर 2026)
  • कब्ज़ा मिलने में 2-4 साल लग सकते हैं
  • पब्लिक लॉटरी में भीड़ बहुत ज़्यादा होगी
  • आसपास अभी उतनी सुविधाएँ नहीं

गोमती नगर एक्सटेंशन का हाल — गोमती नगर एक्सटेंशन लखनऊ: पूरी गाइड 2026 →

📚 ये भी पढ़ें

✅ IT City प्लॉट खरीदने से पहले यह 7 चीज़ें जाँचें

⚠️ टोकन मनी देने से पहले — यह Checklist ज़रूर देखें

  • → LDA Allotment Letter असली है? — ldalucknow.in पर verify करें
  • → Khatauni में seller का नाम है? — upbhulekh.gov.in पर जाँचें
  • → प्लॉट पर कोई bank loan तो नहीं? — Sub-Registrar से Encumbrance Certificate निकालें
  • → दाखिल-खारिज seller के नाम पर है? — तहसील कार्यालय से verify करें
  • → Sector और plot number LDA के official record से match करता है?
  • → कोई court case या government acquisition claim तो नहीं?
  • → Resale प्लॉट है? — Transfer of Property LDA records में दर्ज है?

❓ जो लोग अक्सर पूछते हैं

IT City लखनऊ में कहाँ है?

सुलतानपुर रोड (NH-731) पर — अमर शहीद पथ से एयरपोर्ट सिर्फ 15 मिनट। मोहनलालगंज तहसील के 11 गाँवों की ज़मीन पर, शहीद पथ और किसान पथ के बीच। पास में ही HCL IT City (चक गंजरिया) है, जो एक अलग प्रोजेक्ट है।

कुल कितनी ज़मीन है?

LDA उपाध्यक्ष के अनुसार 1,054 हेक्टेयर (लगभग 2,600 एकड़)। इसमें से करीब 500 हेक्टेयर लैंड पूलिंग से मिल चुकी है और 300 हेक्टेयर का अधिग्रहण होगा (अमर उजाला, 6 अक्टूबर 2026)। Phase-1 का 686.66 हेक्टेयर क्षेत्र धारा-11 में अधिसूचित है।

कौन से 11 गाँव इसमें आ रहे हैं?

बक्कास, सोनई कंजेहरा, सिकंदरपुर अमोलिया, सिद्धपुरा, परेहता, पहाड़नगर टिकरिया, राकिबाबाद, मोहारी खुर्द, मोहारी कलां, खुजौली और भटवारा। इनमें से 10 पर जून 2026 से धारा-11 लागू है।

Phase 1 में प्लॉट का साइज़ वर्ग फुट में क्या था?

छह साइज़ — 377, 484, 775, 1,378, 2,153 और 3,100 वर्ग फुट। सेक्टर 15, 16, 17, 18 और 30 में।

अब तक कितने प्लॉट बाँटे गए?

चार लॉटरी में कुल 2,197 प्लॉट — पहली लॉटरी (10 मार्च 2026) में 549, और 12 अक्टूबर 2026 की चौथी लॉटरी में 534 किसानों को 800 प्लॉट। सभी लॉटरी लाइव-स्ट्रीम हुईं।

क्या आम लोग भी प्लॉट ले सकते हैं?

अभी नहीं। अब तक की चारों लॉटरी सिर्फ ज़मीन देने वाले किसानों के लिए थीं। LDA ने कहा है कि इसके बाद आम लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन खुलेगा — तारीख अभी घोषित नहीं हुई। ldalucknow.in पर नज़र रखें।

क्या अभी IT City के गाँवों में ज़मीन खरीद सकते हैं?

नहीं। जून 2026 से Phase-1 के 10 गाँवों पर भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 की धारा-11 लागू है। DM की लिखित अनुमति के बिना कोई भी खरीद, बिक्री या रजिस्ट्री गैर-कानूनी है। सौदे से पहले LDA से स्थिति ज़रूर पूछें।

किसानों को लैंड पूलिंग में क्या मिला?

ज़मीन दो LDA को — बदले में उसी ज़मीन का 25% पक्का विकसित प्लॉट। सड़क, पानी, बिजली सब तैयार। एकमुश्त नकद से यह सौदा बेहतर।

क्या HCL और SEZ इसी योजना का हिस्सा हैं?

नहीं। HCL का 100 एकड़ का IT SEZ HCL IT City (चक गंजरिया) में है — यह 2014 में शुरू हुआ एक अलग प्रोजेक्ट है। LDA की IT City योजना एक अलग लैंड पूलिंग टाउनशिप है, जो उसी सुलतानपुर रोड पर है।

कितनी नौकरियाँ मिलेंगी?

25,000 सीधी और 50,000 अप्रत्यक्ष नौकरियों का अनुमान HCL IT City (चक गंजरिया) के लिए है, LDA की IT City योजना के लिए नहीं। LDA ने अपनी योजना के लिए नौकरियों का कोई आँकड़ा नहीं दिया है।

अभी यहाँ निवेश करना सही है?

सरकारी योजना है, लॉटरी पारदर्शी है, और पास में HCL IT City, शहीद पथ और एयरपोर्ट हैं। लेकिन यह 3-5 साल का खेल है — जल्दी कब्ज़े की उम्मीद मत रखें। खरीदने से पहले RERA, LDA अप्रूवल और कब्ज़े की तारीख ज़रूर जाँचें।

यह जानकारी काम की लगी? लिंक कॉपी करके परिवार और दोस्तों को भेजें

Disclaimer: The information on this website is shared for general awareness about property and real estate, collected from various reports and news sources. While we strive to provide accurate and updated details, we do not guarantee the completeness, accuracy, or reliability of the content. We are not responsible for any financial, legal, or property-related decisions made based on this information. For accurate details, please verify with the concerned authorities before proceeding.
D

Deepa Agarwal

Author · DSD Properties

Deepa Agarwal is passionate about smart city projects and modern infrastructure developments. She specializes in identifying opportunities in Lucknow’s upcoming townships and future-ready projects, offering valuable insights to forward-looking investors.

💬 4 Comments

R
Rupesh Singh
2 months ago

Good morning, sir. Mujhe bhi ek plot chahiye, kripya suggest me.

G
Grishen Sharma
3 months ago

नमस्कार, मुझे आपकी वेबसाइट पर प्लॉट के विकल्प दिखे। मैं निवेश के लिए एक प्लॉट देखना चाहता हूँ। कृपया मुझे रेट लिस्ट, पेमेंट प्लान और साइट विजिट की जानकारी दें।

G
Grishen Sharma
3 months ago

नमस्कार, मुझे आपकी वेबसाइट पर प्लॉट के विकल्प दिखे। मैं निवेश के लिए एक प्लॉट देखना चाहता हूँ। कृपया मुझे रेट लिस्ट, पेमेंट प्लान और साइट विजिट की जानकारी दें।

R
Rajan kumar Shukla
4 months ago

Good Evening Sir, My Name Is RAJAN KUMAR SHUKL I have a plot in village Parehta khara No-1346 in 1000 squre fit how to get plat in CG city. What is the process. Kindly help me.

Leave a Comment

Google Reviews

5.0

11 reviews

S

Siddhant Singh

Jul 2026

I highly recommend Dsd properties for anyone's properties related queries, they not only explained me verbally but also they have stats and data to explain it i...

S

Shailendra

Jul 2026

I'm very much pleased with the experience talking to DSD Properties w.r.t my queries related to real estate - residential and commercial both in Lucknow. For th...

D

Dr. Gaurav Agarwal

Mar 2026

Excellent place for all the information regarding IT city Sultanpur road plan. They will provide you all the information regarding recent developments,maps and...

K

Kushal Singh

Jul 2026

They have been very helpful and knowledgeable.

S

Surendra Pratap

Jun 2026

A genuinely honest and dedicated platform. Great respect for quality of information available on the site and guidance provided... Wishing you a bright future

P

Prashant Shukla

Jun 2026

These are Trustworthy people and they provide professional legal advisory services. They have friendly approach towards me.

R

Rishit Tandon

Jun 2026

Helpful and Genuine advisor for plots and govt related real estate schemes

A

Arpita Jaiswal

Jun 2026

Genuine content for Property buyers in lucknow. Provide solutions for all your queries related to properties in lucknow specially LDA approved.

T

Tripti Agarwal

Jun 2026

Information is accurate and the guidance given by team is very helpful.

M

Manoj Mendole

May 2026

Sometimes you connect with the right people at the right time. I was confused about whether to invest or wait. After talking to them, I got a much clearer pictu...

M

Mridul Goswami

May 2026

Before buying property, I contacted them through their website. My experience was very smooth. The information they provide is accurate and easy to understand....

Talk to IT City Expert — Free